scriptVideo: बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड की चपेट में उत्तरभारत, 11 तक रहेगी शीतलहर | Cold waves after heavy snow fall and rain continue till 11 January | Patrika News
विविध भारत

Video: बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड की चपेट में उत्तरभारत, 11 तक रहेगी शीतलहर

Video: बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड की चपेट में उत्तरभारत, 11 तक रहेगी शीतलहर

नई दिल्लीJan 09, 2019 / 02:19 pm

धीरज शर्मा

cold waves

Video: बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड की चपेट में उत्तरभारत, 11 तक रहेगी शीतलहर

नई दिल्ली। मौसम के बदलते मिजाज के साथ समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह भी सर्द हवाओं के साथ ही हुई। कोहरे की चाहर ओढ़े राजधानी में दिल्लासियों ने हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ दिन की शुरुआत की। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य है, वहीं आज भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है।

उधर.. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से मध्यम बारिश और हिमपात होगा। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों पर पड़ रहा है। इससे हड्डी गला देने वाली ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया है।

आने वाले दिनों में शीत लहर से दिल्ली-एनसीआर को जूझना पड़ेगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में मध्यम घने कोहरे की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 और 6 डिग्री के बीच ही बना रहने का अनुमान है, लिहाजा ठंड इसलिए भी ज्यादा होगी। क्योंकि इस बार अधिकतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक नीचे गिरने का अनुमान है। वहीं 8, 9 व 10 जनवरी को दिल्ली में इस सीजन के सबसे घने कोहरे वाले दिन हो सकते हैं।

Home / Miscellenous India / Video: बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड की चपेट में उत्तरभारत, 11 तक रहेगी शीतलहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो