scriptCongress की अंतरिम अध्यक्ष Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर | Congress interim president Sonia Gandhi hospitalised in Sir Ganga Ram Hospital | Patrika News
विविध भारत

Congress की अंतरिम अध्यक्ष Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कांग्रेस ( Congress ) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi hospitalised ) सर गंगाराम अस्पताल ( sir ganga ram hospital delhi ) में भर्ती।
अस्पताल के मुताबिक नियमित जांच ( routine checkups ) के लिए सोनिया गांधी ( Congress interim president Sonia Gandhi ) पहुंची अस्पताल, हालत स्थिर।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस सांसदों की वर्चुअल बैठक ली थी।

नई दिल्लीJul 30, 2020 / 10:11 pm

अमित कुमार बाजपेयी

Sonia Gandhi Hospitalized

Sonia Gandhi Hospitalized

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress interim president Sonia Gandhi ) को गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती ( Sonia Gandhi hospitalised ) कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा कि सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) को गुरुवार शाम 7 बजे नियमित परीक्षण ( routine checkups ) के लिए भर्ती कराया गया।
राजधानी स्थित सर गंगाराम अस्पताल ( sir ganga ram hospital delhi ) के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डीएस राणा ने बताया, “सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। चिंता करने की कोई बात नहीं है, उन्हें केवल नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।”
https://twitter.com/ANI/status/1288846376462213121?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले फरवरी में पेट में दर्द की शिकायत की वजह से सोनिया गांधी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले आज गुरुवार को सोनिया गांधी ने कांग्रेस ( Congress ) पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उनके साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।
बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था, जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया था। इस बैठक में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग रखी।
सोनिया गांधी के साथ बैठक के बीच कांग्रेस सांसदों ने रखी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की इस विशेष बैठक में वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। हालांकि यह बैठक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के लिए आयोजित नहीं की गई थी, बल्कि इस बैठक को वर्तमान राजनीतिक स्थिति और देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था।
पार्टी का नेतृत्व करने के लिए राहुल की बढ़ती मांग को कांग्रेस के विकास के साथ जोड़ा जा रहा है क्योंकि सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को पूरा होगा और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा यह तय किया जाना चाहिए कि क्या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए या फिर पार्टी अध्यक्ष के रूप में किस दूसरे नेता का चुनाव किया जाना चाहिए।
//www.dailymotion.com/embed/video/x7tz503?autoplay=1?feature=oembed

Home / Miscellenous India / Congress की अंतरिम अध्यक्ष Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो