विविध भारत

Budget 2021: किसान आंदोलन के समर्थन में काले रंग का गाउन पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद

Highlights

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला काले रंग के गाउन में पहुंचे।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते एक माह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं।

Feb 01, 2021 / 12:25 pm

Mohit Saxena

नई दिल्ली। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला कृषि कानूनों के विरोध में काले रंग के गाउन पहनकर संसद पहुंचे।
Budget 2021: वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतरेगा ये बजट

कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते एक माह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने को लेकर सरकार ने एमएसपी पर कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
 इस बजट में खेतीहर किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस कारण सरकार के खिलाफ कई आवाजें उठने लगी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कृषि कानून के कारण नाराज चल रहे किसानों और कृषि सेक्टर में केंद्र सरकार बातचीत के जरिए कई बड़े बदलाव ला सकती है।

Home / Miscellenous India / Budget 2021: किसान आंदोलन के समर्थन में काले रंग का गाउन पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.