वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को वित्त मंत्रालय और संसद जाने से पहले कहा,'केंद्रीय बजट 2021 सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट आम जनता की उम्मीदों के अनुसार होगा।'