scriptकेंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, महिला सुरक्षा की आड़ में मु स्लिमों पर साधा निशाना | Controversial statement of Union Minister Ananth Kumar Hegde | Patrika News
विविध भारत

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, महिला सुरक्षा की आड़ में मु स्लिमों पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने दिया विवादित बयान, महिला सुरक्षा को लेकर ये बोल बैठे

Jan 28, 2019 / 10:40 am

Mohit Saxena

anant kumar

केंद्री मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, मुहिला सुरक्षा की आड़ में मु​स्लिमों पर साधा निशाना

कर्नाटक। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने रविवार को हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर बयान दे डाला। हेगड़े ने कर्नाटक के कोडागु जिले में एक जनसभा को संबोधित कर कहा कि हमें अपने समाज की प्राथमिकता के बारे में सोचना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि केंद्रीय मंत्री ने संवेदनशील मुद्दों को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले रविवार को हेगड़े ने ताजमहल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था।
ताजमहल का निर्माण मुस्लिमों ने नहीं करवाया था

इतिहास इसका गवाह है कि इसका निर्माण मुस्लिमों ने नहीं करवाया था। शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी। यहां पर एक शिव मंदिर है,जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था। तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। अगर हम सोते रहे तो हमारे ज्यादात्तर घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाया जाएगा।
केरल सरकार पर निशाना साधा था

गौरतलब है कि हेगड़े ने दो जनवरी को सबरीमाला मंदिर के मुद्दे को लेकर केरल सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने सरकार के इस मामले को संभालने की तुलना हिंदुओं के साथ ‘दिन दहाड़े रेप’ से की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से सरकार इस मामले को हैंडल कर रही है उससे यह मामला अब ‘हिन्दुओं से दिन-दहाड़े रेप’ की तरह हो चला है।
केरल सरकार पूरी तरह से विफल रही

इससे पहले हेगड़े ने कहा था कि ‘मुख्यमंत्री का पूर्वाग्रह, वामपंथी पूर्वाग्रह के बजाय, केरल में पूर्ण भ्रम पैदा कर रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्देश दिया है, वह उससे पूरी तरह सहमत है। जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाए बिना कूटनीतिक रूप से प्रबंधित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि केरल सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

Home / Miscellenous India / केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, महिला सुरक्षा की आड़ में मु स्लिमों पर साधा निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो