दरअसल, कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि मास्क और सैनेटाइजर की कीमतें कई गुना ज्यादा बढ़ गई हैं। साथ ही यह भी ख़बर सामने आई थी कि मास्क और हैंड सैनिटाइजर मार्केट में उपलब्ध भी नहीं है। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की अनुसूची में संशोधन कर दिया है। जिसके बाद इन वस्तुओं को 30 जून, 2020 तक इस अधिनियम के तहत आवश्यक वस्तु के रूप में घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।