नई दिल्ली। भारत में कोरोना ( (Coronavirus) का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 मार्च सुबह 11 बजे तक कोरोना (Covid-19) के 73 मामलों की पुष्टि की है। इनमें 56 भारतीय और 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से पीड़ित लोगों की राज्यवार सूची जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक, भारत में दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कुल 12 राज्यों में कोरोना ( Corona in India ) के मामलों की पुष्टि हुई है। सरकार ने कोरना को लेकर एक हेल्प लाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। नीचे दी गई सूची में कोरोना से संक्रमण के बारे में पूरी जानकारी दी गई है-