
Indian Premier League 2024 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 62वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। यह सीजन में बेंगलुरु की लगातार 5वीं जीत है और इस जीत ने पूरे प्लेऑफ का समीकरण बदल दिया। एक समय आखिरी स्थान पर रहने वाली बेंगलुरु 5वें स्थान पर आ गई है। उनका आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना है, जो उनके आगे की राह को तय करेगा। बेंगलुरु के 13 मैचों 12 अंक हैं तो चेन्नई के 13 मैचों में 14 अंक। हालांकि इस मैच से पहले बेंगलुरु को यह भी उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के नेट रनरेट खुद से ज्यादा न हो।
आपको बता दें कि अभी तक 62 मुकाबलों के बाद सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस के भी अंतिम चार में पहुंचने की संभावना है लेकिन बहुत कम। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजस्थान रॉयल्स प्रबल दावेदार हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं।
| क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रनरेट |
| 1 | कोलकाता नाइट राइडर्स (Q) | 12 | 09 | 03 | 18 | +1.428 |
| 2 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 08 | 04 | 16 | +0.349 |
| 3 | चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 07 | 06 | 14 | +0.528 |
| 4 | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 07 | 05 | 14 | +0.406 |
| 5 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 13 | 06 | 07 | 12 | +0.387 |
| 6 | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 06 | 07 | 12 | -0.482 |
| 7 | लखनऊ सुपरजायंट्स | 12 | 06 | 06 | 02 | -0.769 |
| 8 | गुजरात टाइटंस (E) | 12 | 05 | 07 | 10 | -1.062 |
| 9 | मुंबई इंडियंस (E) | 13 | 04 | 09 | 08 | -0.271 |
| 10 | पंजाब किंग्स | 12 | 04 | 08 | 08 | -0.423 |
Published on:
13 May 2024 12:07 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
