
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर नजर आएंगे भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ (फोटो- X@/NetflixIndia)
Mohammad Kaif on The Kapil Sharma Show: भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ ने एक साथ आकर भारतीय फैंस को नोस्टेल्जिया दे दिया। तीनों ही एक समय में भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रह चुके हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के जारी हुए नए टीजर में ये तीनों पूर्व खिलाड़ी एक साथ नजर आए। इस टीजर में दिखा कि तीनों ही खिलाड़ियों ने इस शो पर जमकर मस्ती की और पुरानी यादें ताजा की। इन्हीं मजेदार बातों के बीच मोहम्मद कैफ ने युवराज और सहवाग की कमाई के बारे में बात करते हुए मजाकिया अंदाज में दोनों की दौलत को लेकर चुटकी ली।
हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए टीजर में मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग एक साथ नजर आए। बातचीत के दौरान कैफ ने हंसी मजाक में कहा कि वह बहुत गरीब हैं और अगर युवराज और सहवाग अपने कंधे झाड़ दें, तो 5-6 करोड़ रुपए तो ऐसे ही गिर जाएंगे। इस बयान ने स्टूडियो में मौजूद दर्शकों को खूब हंसाया। कैफ ने खुद को दोनों दिग्गजों के मुकाबले गरीब बताते हुए यह तंज कसा, इस दौरान युवराज सिंह ने कैफ से उनके जूतों के ब्रांड के बारे में पूछा। कैफ ने जब बताया कि वह जूते 'गुच्ची' के हैं, तो इस बात पर पूरा स्टूडियो ठहाके मारकर हंसने लगा।
युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल नामों में गिने जाते हैं। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम ने खिलाड़ियों की कमाई को और बढ़ा दिया। युवराज और सहवाग ने इस दौर में न सिर्फ मैदान पर बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ी सफलता हासिल की। दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी लंबे समय तक आईपीएल भी खेला, जिसने उनकी कमाई में और इजाफा किया। वहीं मोहम्मद कैफ का करियर इन दोनों दिग्गजों की तुलना में छोटा रहा, हालांकि उनकी उपलब्धियां किसी से कम नहीं रहीं। इसी अंतर को लेकर कैफ ने मजाकिया अंदाज में खुद को पीछे बताया।
Updated on:
16 Jan 2026 06:53 pm
Published on:
16 Jan 2026 06:53 pm
