केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस केसों की कुल संख्या 1,15,55,284 हो गई है। हालांकि इस दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी काफी रही। रिपोर्ट में बताया गया कि 1,11,07,332 लोगा कोरोना को मात देखकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके साथ ही इस समय देश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2,88,394 बनी हुई है। यहां डराने वाली बात यह है कि भारत में अब तक 1,59,558 लोग इस खतरनाक वायरस की वजह से मौत का शिकार हो चुके हैं।