21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Lockdown पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा का बड़ा खुलासा

दावा किया कि घर पर पुरुष निकाल रहे महिलाओं पर कुंठा। लॉकडाउन में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के मामले बढ़े। 24 मार्च से 1 अप्रैल तक घरेलू हिंसा के 69 मामले हुए हैं दर्ज।
less than 1 minute read
Google source verification
ncw chairperson rekha sharma (file photo)

ncw chairperson rekha sharma (file photo)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद आयोग के पास 250 से ज्यादा शिकायतें आई हैं, उनमें से 69 मामले घरेलू हिंसा के हैं।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बेहद खतरनाक ढंग से कूद गई है दिग्गज काउंसिल और एक साथ तमाम काम

रेखा शर्मा ने पत्रिका को कहा कि वे सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिख कर कहेंगी कि इस मामले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और उस नंबर का प्रचार करें ताकि घरों में मारपीट से परेशान महिलाएं इस नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकें।

रेखा शर्मा ने कहा है कि हम पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और हमारे लोग ऐसी महिलाओं से खुद भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि घर में महिलाओं की मारपीट की शिकायतों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि कई महिलाएं तो शर्म की वजह से सामने भी नहीं आ रही होंगी। पिटाई करने वालों के हमेशा घर में रहने की वजह से भी बाहर निकलकर औरतें शिकायत नहीं कर पा रही हैं।

रेलवे ने कर दी इतनी बड़ी घोषणा, क्या इतनी बड़ी तैयारी देखकर डरने की जरूरत है?

उन्होंने कहा कि 24 मार्च से 69 घरेलू हिंसा की शिकायतें आयोग को मिली हैं। 24 मार्च को लॉकडाउन लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से भी महिलाएं पुलिस के पास भी नहीं पहुंच पा रही हैं, साथ ही उनको अपने ससुराल वालों का डर भी सता रहा होगा। आयोग को मिलने वाली शिकायतें रोज बढ़ रही हैं। मुझे और मेरे स्टाफ को निजी ईमेल पर भी एक-दो शिकायतें मिली हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग