1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: Corona Vaccine के ये हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट! जानें क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

कोरोना वायरस के खतरनाक संक्रमण से जूझ रही भारत समेत पूरी दुनिया वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की कुल संख्या 7.22 करोड़ से अधिक हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Dec 2020, 5:07 PM IST

सावधान: Corona Vaccine के ये हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट! जानें क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

सावधान: Corona Vaccine के ये हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट! जानें क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस ( Coronavirus in World ) के खतरनाक संक्रमण से जूझ रही है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस ( Coronavirus outbreak ) मामलों की कुल संख्या 7.22 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मौतें 16.1 लाख से अधिक हो गई हैं। वर्तमान में दुनियाभर में कुल संक्रमण की संख्या 72,201,716 और मृत्यु संख्या 1,611,758 हो गई है। हालांकि ब्रिटेन और रूस समेत कई देशों में कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) का काम शुरू हो गया है। भारत में भी अगले माह तक वैक्सीन ( CORONA VACCINE ) के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि लोगों में कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट ( Corona Vaccine Side Effects ) देखने को मिल सकते हैं।

Patrika Data Story: कोरोना को लेकर Good News, वैश्चिक सक्रिय केसों में घट रही भारत की हिस्सेदारी

साइड इफेक्ट देखने को मिले

कोरोना वैक्सीन ट्रायल ( Corona vaccine trial ) से जुड़े कई स्वंयसेवकों में इस तरह के साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं। यही वजह है कि वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन को साइड इफेक्ट मुक्त बनाने के लिए काम में जुट गए हैं। वैज्ञानिकों को कहना है कि वैक्सीन में पाई जा रही इन खामियों के दूर करने पर काम जारी है। आज हम आपको कोरोना वैक्सीन के कुछ विचित्र साइड इफेक्ट के बारे में बता रहे हैं, जिनकों लेकर डॉक्टर्स और वैज्ञानिक चिंतित हैं।

सर्दी के साथ बुखार- मॉडर्ना की वैक्सीन लगने के बाद एक स्वंयसेवक को तेज सर्दी के साथ बुखार देखने को मिला। कोरोना वैक्सीन लगने के कुछ समय बाद ही शख्स को 102 डिग्री बुखार रिकॉर्ड किया गया। यही वजह है कि इस साइड इफेक्ट को लेकर वैक्सीन निर्माता कंपनियां चिंतित हो गई। हालांकि कई बार बॉडी में एंटीबॉडी डेवलप होने की स्थिति में व्यक्ति को बुखार आता है।

मांसपेशियों में जकड़न- इसके साथ ही वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों की मसल्स में जकड़न देखी गई। यह समस्या मॉडर्ना, फाइजर और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका तीनों ही अपने वैक्सीन में देखी गई है।

सावधान: Coronavirus से रिकवरी के बाद लोगों में पाई जा रही यह गंभीर बीमारी

माइग्रेन पेन- माइग्रेन भी कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स में से एक है। इस साइड इफेक्ट के रूप में आधे सिर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ट्रायल के दौरान फाइजर के वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद वॉलंटियर को माइग्रेन जैसी समस्या का सामना करना पड़ा।

सिरदर्द- कोरोना वैक्सीन लगने के बाद कई लोगों में सिरदर्द की शिकायत देखने को मिली। इसके साथ लोगों में हाइपरटेंशन, चिढ़चिढ़ापन और गुस्से जैसी स्थिति देखी गई। लगभग 50 प्रतिशत मरीज जिनकों कोरोना वैक्सीन दी गई, उनमें इस तरह के लक्षण दिखाई दिए।

उल्टी या जी मिचलाना- इसके साथ ही कई स्वंयसेवकों में उल्टी और जी मिचलाना जैसी शिकायत नोटिस की गई। हालांकि माना जाता है कि वैक्सीन लगने से इंसान के गैस्ट्रोइंटसटाइनल सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। इस दौरान जिस स्वंयसेवक को वैक्सीन का शॉट लगाया गया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। टीका लगवाने वाले शख्स में उल्टी, जी मिचलाना, घबराहट और पेट में दर्द जैसी समस्याएं देखी गईं।