मां का जो उसके बच्चों के साथ रिश्ता होता है न उसका कोई मोल नहीं है। एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती। वहीं बच्चे भी अपनी मां को इतना प्यार करते हैं कि मां अगर घर पर भी रहती है, तो अपने बच्चों की नजर से सारी दुनिया घूम लेती है। कहते भी हैं कि मां और उसके बच्चों का रिश्ता इस दुनिया में सबसे प्यारा होता है। इसलिए दोनों ही एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। इसका उदाहरण पेश करती है ये कहानी। वैसे तो हम भी अपने बच्चों और अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन ये जो रियल लाइफ स्टोरी है, उसे जानकर आपकी आंखों में आसूं आ जाएंगे।
मामला है चीन का। चीन में रहने वाले ब्लोक नाम का यह शख्स अपनी मां की खुशी के लिए पिछले 20 साल से लड़की बना हुआ है। वह इसलिए क्योंकि 20 साल पहले ब्लोक की बहन मर गई थी। अब ये बात ब्लोक ने अपनी मां को नहीं बताई क्योंकि वो नहीं चाहता था कि उसकी मां को सदमा लगे। लेकिन ब्लोक की मां को कहीं से इस बात का पता लग गया और वो सदमें आ गई। ब्लोक बताते हैं कि उनकी मां बेहद कमजोर दिल की हैं। ब्लोक कहते हैं कि वो अपनी बहन को खो चुके हैं लेकिन अब अपनी मां को खोना नहीं चाहते। बता दें कि ब्लोक अपनी मां की खुशी के लिए अपनी मरी हुई बहन के कपड़े पहनता है। ये काम वो पिछले 20 साल से कर रहा है।
ब्लोक को ये बात समझ आई कि उसकी मां की खुशी उसकी बेटी के होने में है। इसलिए ब्लोक हर रोज़ अपनी बहन के कपड़े पहन कर मां के साथ बाज़ार जाते हैं। अपने बेटी की मौत का सदमा झेल चुकीं ब्लोक की मां को लगता है कि उनकी बेटी उनके साथ है। जिससे उनके चेहरे पर खुशी आ जाती है। ब्लोक की इस कहानी को जानने के बाद इतना तो हर कोई जरूर कह सकता है कि संसार में ब्लोक जैसे बेटे बहुत कम ही पैदा होते हैं।
Home / Miscellenous India / मां को नहीं बता सकता था कि बहन मर गई है, इसलिए 20 सालों से लड़की बन कर घूम रहा है