विविध भारत

COVID-19: कांग्रेस सांसद राजीव सातव की फिर बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद राजीव सातव की तबीयत एक बार बिगड़ गई है।

नई दिल्लीMay 15, 2021 / 09:24 pm

Mohit sharma

COVID-19: कांग्रेस सांसद राजीव सातव की फिर बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद राजीव सातव ( Congress MP Rajeev Satav ) की तबीयत एक बार बिगड़ गई है। उनका पिछले कुछ दिनों से पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले ही राजीव कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब एक बार फिर निमोनिया की वजह से उनकी तबीतय ज्यादा बिगड़ी हुई बताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ( Congress leader Balasaheb Thorat ) शनिवार को उनका हाल जानने जहांगीर हॉस्पिटल पहुंचे। बालासाहेब ने यहां डॉक्टरों से बातचीत कर राजीव का हाल जाना।

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 24 घंटे में खतरनाक रूप ले सकता है च्रकवात तौकते, इन क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

मीडिया से बात कर रहे कांग्रेस नेता थोराट ने कहा कि अभी तक मैंने डॉक्टरों से इस संबंध में बातचीत नहीं की है। लेकिन वर्षा गायकवाड़ अभी भी यहां हैं। उन्होंने डॉक्टरों से राजीव के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की है। सात्व की तबीयत धीरे-धीरे सामान्य हो रही थी। हालांकि उनको अभी दर्द की शिकायत है, लेकिन वह जल्द ठीक हो जाएंगे। आपको बता दें राजीव सातव 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते तबीयत बिगडऩे के बाद उनको पुणे के प्राइवेट हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Patrika Positive News: अभिनेता बने IAS ऑफिसर ने दिखाई उम्मीद की किरण, प्लाज्मा डोनेशन के लिए लॉंन्च की वेबसाइट

थोराट ने कहा कि अब जबकि उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा था, इस बीच उनको दर्द की शिकायत महसूस हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड व्यक्तिगत रूप से उनकी स्थिति पर नजर रखी रही हैं।

Home / Miscellenous India / COVID-19: कांग्रेस सांसद राजीव सातव की फिर बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.