9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : गुजरात में 10 माह बाद खुले स्कूल, सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन

महीनों में बाद गुजरात में खुले स्कूल। कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन का निर्देश जारी।
less than 1 minute read
Google source verification
gujrat school

गुजरात सरकार ने सभी स्कूलों से गाइडलाइन पर प्रभावी अमल करने को कहा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में आज से स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदेश सरकार ने दे दी है। कोरोना वायरस महामारी, लॉकडाउन और अनलॉक के करीब 10 महीने के अंतराल के बाद राज्य में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल आज से खोल दिए गए हैं। शेष कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय आने वाले दिनों में कोरोना की स्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी स्कूलों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने को कहा है।

बता दें कि देशभर में स्कूल और कॉलेज फिर से खुल रहे हैं। कई राज्यों ने एक जनवरी 2021 से ही अपने शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोल दिया था। गृह मंत्रालय ने संबंधित राज्य सरकारों के निर्णय के अनुसार 2020 में देश के स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

यह निर्णय भारत में COVID-19 मामले में आई कमी को मद्देनजर लिया गया है। जिन राज्यों में स्कूल खुल रहे हैं वहां पर COVID-19 दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से करने को कहा गया है। कर्नाटक, केरल, पंजाब, बिहार और ओडिशा सहित कई ने पहले ही कक्षाएं शुरू कर दी हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग