scriptगुजरात: रूमाल निकाल कर गाय भगाते रह गए भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला, हमले में टूट गई पसलियां | Cow attacked on BJP MP liladhar wagela | Patrika News
विविध भारत

गुजरात: रूमाल निकाल कर गाय भगाते रह गए भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला, हमले में टूट गई पसलियां

गाय की टक्कर से सांसद को गंभीर चोटें आई हैं।

नई दिल्लीSep 01, 2018 / 02:31 pm

Saif Ur Rehman

MODI

रूमल निकाल कर गाय को भगा रहे थे भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला, हमले से टूट गई फसलियां

गांधीनगर। भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला को एक गाय ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें गुजरात पाटण लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व मंत्री लीलाधर को गंभीर चोटें आई हैं। खबरों के मुताबिक उनकी दो पसलियां भी टूट गई हैं। कहा जा रहा है कि शरीर के भीतर ब्लीडिंग होने के कारण खून का थक्का जम गया है। जिस वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। स्थिति गंभीर है आईसीयू में रख गया है। कई नेता उन्हें अस्पताल में उनका हालचाल जानने पहुंचे हैं।
दिल्ली-एनसीआर: कई वाहनों ने ली ‘जलसमाधि’, फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकले यात्री

घर के बाहर टहल रहे थे तभी गाय ने किया हमला
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक घटना गुरुवार की है। एक परिजन का कहना है कि सामान्य तौर पर दोपहर को टहलने नहीं निकलने वाले वाघेला गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे घर से बाहर गए थे। गाय वाघेला से कुछ ही दूरी पर थी और उनसे कुछ दूरी पर थी और जब उन्होंने उसे रूमाल निकालकर भगाना चाहा तो उसने उन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
काम की तारीफ करते हुए एचआर हेड युवती से करने लगा छेड़छाड़, पीड़िता ने कराया मामला दर्ज

हाल ही में चर्चा में रहे

बता दें कि हाल ही में वाघेला के बयानों से भाजपा को खासी दिक्कतें पेश आई। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वाघेल तब चर्चा में आए थे जब उनके पोते अजय वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे कांग्रेस के यूथ विंग में शामिल हुए। उनके पौत्र के कांग्रेस में शामिल होने की घटना से पार्टी की खासी किरकिरी हुई थी। आप को यहां ये भी बता दें कि हाल ही में उन्होंने बनासकांठा सीट से लड़ने का ऐलान किया था।

Home / Miscellenous India / गुजरात: रूमाल निकाल कर गाय भगाते रह गए भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला, हमले में टूट गई पसलियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो