scriptदेश में महिलाओं से ज्यादा गाय हैं सुरक्षित, सोशल मीडिया पर वायरल | cows are more safer in india than women | Patrika News
विविध भारत

देश में महिलाओं से ज्यादा गाय हैं सुरक्षित, सोशल मीडिया पर वायरल

कोलकाता के मशहूर आर्टिस्ट सुजात्रो घोष के हालिया प्रोजेक्ट के अनुसार आज देश में महिलाओं से ज्यादा सुरक्षित गाय हैं।

Jul 04, 2017 / 07:30 pm

ghanendra singh

cow

cow

कोलकाता। कोलकाता के मशहूर आर्टिस्ट सुजात्रो घोष के हालिया प्रोजेक्ट के अनुसार आज देश में महिलाओं से ज्यादा सुरक्षित गाय हैं। दरअसल घोष की एक फोटो सीरीज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में महिलाएं अलग-अलग जगहों पर गाए के मास्क में दिखाई गई हैं।


महिला सुरक्षा में कमी, गाय संबंधित मामले बढ़े
आंकड़ों के मुताबिक, 2014 के बाद गाय से संबंधित हिंसा के मामलों में 97 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, 2012 तक यौन-अपराध से जुड़े केस सुलझाने की दर 50 फीसदी थी जो वर्ष 2016 में घटकर 33 फीसदी तक आ गया है। दरअसल, 2012 में, दिल्ली में हुए गैंगरेप ने काफी झकझोर दिया था। उस समय महिलाओं की सुऱक्षा के लिए काफी आवाजें उठने लगी थी। लेकिन उसके अगले चार साल बाद सवाल फिर से सवाल उठने लगा कि क्या महिलाएं सुरक्षित हैं? जबकि इस दौरान गाय की रक्षा से जुड़े मामलों में तेजी आई है।

देश में महिलाएं और गाय दोनों पीडि़त
महिलाओं और गाय दोनों को पीडि़त मानने वाले कोलकाता के सुजात्रो घोष ने प्रोजेक्ट के माध्यम से इसी मद्दे को उठाने की कोशिश की है। इनमें महिलाओं अलग-अलग जगह जैसे ट्रेन, बार, घर जैसी जगहों पर दिखाया गया है। हालांकि उनका मुख्य विषय महिलाओं के अधिकारों को लेकर है। घोष ने कहा कि महिलाएं और गाय दोनों ही पीडि़त हैं। मेरा यह प्रोजेक्ट दोनों के ऊपर है। घोष ने कहा कि मेरा नेताओं से या फिर भीड़ से लडऩे का कोई मन नहीं है। मेरी प्राथमिकता जागरूकता फैलाना है।

2014 के बाद बढ़े हैं गाय संबंधित हिंसा के मामले
आंकड़ों के मुताबिक, 2014 के बाद गाय से संबंधित हिंसा के मामलों में 97 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि हमारे प्रधानमंत्री ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी आलोचना की है। साथ ही भीड़ से संबंधित घटनाओं की भी निंदा की थी। 

Home / Miscellenous India / देश में महिलाओं से ज्यादा गाय हैं सुरक्षित, सोशल मीडिया पर वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो