विविध भारत

Crime:11 साल पहले के मामले में शख्स गिरफ्तार, अपराधी नाम और धर्म बदलकर छिपा था

 Highlights

भीमराव रामपुरे ने अपना नाम बदलकर रियाज़ शेख रख लिया है।
महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी, दो साथी पहले ही गिरफ्तार।

Jan 04, 2021 / 12:34 am

Mohit Saxena

arrested : पेरोल मिलने पर प्रेमिका के साथ नेपाल भाग गया था

नई दिल्ली। पुलिस ने 11 साल बाद एक मुजरिम को पकड़ा है। ये एक जानलेवा हमले का मामला था,जो दिसंबर 2010 में मुंबई के नेहरु नगर इलाके में हुआ था। यह घटना काफी नाटकीय है क्योंकि पुलिस किसी और मुजरिम को पकड़ने गई थी, मगर पकड़ा गया ये अपराधी। मुंबई पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधी को सलाखों के पीछे कर दिया।
टीकाकरण को लेकर ICMR के डीजी ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब, कहा- मास्क लगाना है जरूरी

आरोप था कि मजरिम ने मुंबई के कुर्ला ईस्ट इलाके में एक महिला को बुरी तरह पीटा, लेकिन उस वक्त पुलिस आरोपी मजदूर की तलाश न कर सकी। हालांकि अब 11 साल बाद पुलिस ने राजा भीमराव रामपुरे को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। खास बात ये है कि पुलिस को चकमा देने के लिए मजदूर रामपुरे ने अपना नाम और धर्म तक बदल लिया। आरोपी मजदूर अब 38 साल का हो चुका है।
भीमराव रामपुरे ने अपना नाम बदलकर रियाज़ शेख रख लिया है। उसे मुंबई के भिवंडी इलाके से पकड़ा गया। वह साल 2010 में अपनी पत्नी और बेटी के साथ कुर्ला ईस्ट में रहता था। पुलिस ने बताया कि किराए के घर में रहने वाला रामपुरे बाद में सोलापुर निकल गया।
पुलिस के अनुसार रामपुरे ने एक मुस्लिम महिला से शादी की थी। लिहाजा पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना नाम और धर्म दोनों को बदल दिया। पुलिस ने इस मजदूर के पास से पैन और आधार कार्ड बरामद किए है। दोनों पर नाम मोहम्मद रियाज़ शेख है।
क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेहरु नगर पुलिस ने बताया कि साल 2010 में रामपुरे दो और मजदूरों के संग एक महिला के घर में रिनोवेशन के काम पर लगा था। तीनों की पैसे को लेकर महिला से बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर इन तीनों ने बांस की लकड़ी से महिला की पिटाई कर डाली। दो मजदूरों को पुलिस ने अप्रैल 2011 में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं रामपुरे फरार हो गया। पुलिस अब उस महिला की भी खोज कर रही है, जिसने 11 साल पहले इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
अपराधियों की लिस्ट की छानबीन कर रही थी पुलिस

बीते दिनों पुलिस अपने इलाके के अपराधियों की लिस्ट की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान किसी और अपराधी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम वात्सल्यबाई नगर पहुंची। पुलिस तलाशी के दौरान एक ऐसे घर पहुंच गई जहां रामपुरे 11 साल पहले रहता था। पूछाताछ में लोगों ने पुलिस को रामपुरे के बारे में बताया। रामपुरे का नाम सुनते ही पुलिस ने आशंका हुई। इसके बाद पुरानी फाइल खंगाली गई। जिसके बाद पता चला कि वह इस समय कहां है।
घर से किया गिरफ्तार

भिवंडी में उसके घर पता चला। पुलिस को पता चला कि वो उल्लास नगर में अपना काम करता है। हर 15 दिन में एक बार वो अपरने बीवी और बेटी से मिलने के लिए घर आता है। पुलिस ने उसे घात लगाकर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को रामपुरे की रिमांड मिल चुकी है।

Home / Miscellenous India / Crime:11 साल पहले के मामले में शख्स गिरफ्तार, अपराधी नाम और धर्म बदलकर छिपा था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.