विविध भारत

कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी, पेट्रोल जा सकता है 80 रुपये के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

Nov 08, 2017 / 07:25 pm

ashutosh tiwari

नई दिल्ली। देश की जनता को जल्द महंगाई का एक और झटका लग सकता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल की कीमतें 80 रुपये के पार जा सकती है। इसकी वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही डीलज की भी कीमतें आने वाले समय में 70 रुपये के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें 61.57 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गईं। दो सालों में पहली बार कच्चे तेज की कीमतों में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है। इससे पहले इस साल की शुरूआत में तेल की कीमतें 55 डॉलर प्रति बैरल थीं। वहीं जून में कीमतें घटकर 44 डॉलर हो गई थी। आपको बता दें कि एक बैरल में करीब 5 लीटर कच्चा तेल आता है।
क्यों बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतें?
उम्मीद जताई जा रही है आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। दरअसल ओपेक देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन 1.8 मीलियन बैरल घटा दिया है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेज की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जानकारों के मुताबिक अगर कच्चे तेज के दाम बढ़ते रहे तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर जा सकते हैं।
नोटबंदी के एक साल बाद डिजिटल भुगतान बना नया हथियार

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़े
एक हफ्ते पहले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में चार रुपए की बढ़ोतरी हो गई थी। इसके बाद सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत बढ़कर 495.69 रुपए हो गई थी। वहीं बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 93 रुपए है। जिसके बाद अब इनकी कीमत 742 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। इसके पहले अक्टूबर में इन सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ था।

Home / Miscellenous India / कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी, पेट्रोल जा सकता है 80 रुपये के पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.