scriptचक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 3 की मौत | cyclone 'Bulbul': 3 killed in West Bengal and Odisha | Patrika News
विविध भारत

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 3 की मौत

पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा कक्रवाती तूफान
फोन टावर क्षतिग्रस्त होने की खबरें
दूरसंचार सेवाएं बहाल करने का काम शुरू

नई दिल्लीNov 10, 2019 / 02:33 pm

Navyavesh Navrahi

tufaan_bulbul.jpg
चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ की वजह से ओडिशा सहित पश्चिम बंगाल में तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इस चक्रवात ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में भारी तबाही मचाई, जिससे पेड़-पौधों के साथ हजारों घर और सैकड़ों फोन टावर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी की गई है।
महाराष्ट्र में बदले नेताओं के सुर, संजय राउत ने कहा- कांग्रेस हमारी दुश्मन नहीं

बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा तूफान

पश्चिम बंगाल और ओडिशा से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रचंड चक्रवात ‘बुलबुल’ बांग्लादेश की ओर बढ़ चुका है। हालांकि अभी भी उसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24परगना में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण पश्चिम बंगाल के बाशीरहाट में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने के कारण मौत होने की सूचना है। वहीं ओडिशा में दो लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इनमें से एक की मौत डूबने से तो दूसरे की मौत दीवार गिरने के कारण हुई।
मुहूर्त देखकर 2020 से शुरू हो सकता है भव्य राम मंदिर का निर्माण

950 फोन टावर हुए क्षतिग्रस्त

पश्चिम बंगाल में ‘बुलबुल’ से कुल 7815 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 870 पेड़ों के गिरने की जानकारी सामने आई है। वहीं मंत्रालय ने बताया कि 950 फोन टावर भी इस तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में बिजली और दूरसंचार सेवाओं को पुन: बहाल करने का काम शुरू हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव के कारण ओडिशा के चार जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

Home / Miscellenous India / चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 3 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो