सूत्रों के अनुसार- इस समय जिस जगह चबूतरे पर रामलला विराजमान हैं, वहीं बनाए जाने वाले मंदिर का गर्भगृह होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ट्रस्ट के जरिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन महीने के अंदर ट्रस्ट गठित करने को कहा है। अब इस ट्रस्ट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।