scriptचेतावनीः चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ देश की सीमा में देने वाला है दस्तक, यलो अलर्ट जारी | cyclone pabuk can hits andaman islands after thailand yellow alert | Patrika News
विविध भारत

चेतावनीः चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ देश की सीमा में देने वाला है दस्तक, यलो अलर्ट जारी

हाई अलर्टः चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ देश की सीमा में देने वाला है दस्तक, येलो अलर्ट जारी

Jan 05, 2019 / 01:00 pm

धीरज शर्मा

cyclone

हाई अलर्टः चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ देश की सीमा में देने वाला है दस्तक, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। एक तरह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी तो दूसरी हाड़ कंपाने वाली ठंड इन सबके के बीच एक भयंकर तूफान जल्द ही देश में दस्तक देने जा रहा है। जी हां चक्रवाती तूफान पाबुक थाइलैंड में तबाही मचाने के बाद अब अंडमान की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस चक्रवाती तूफान के ओडिशा में भी कोहराम मचाने की संभावना है।
https://twitter.com/hashtag/Pabuk?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी तक मछुआरों को समुद्र से दूरी बनाए रखने की चेतावनी जारी की है। यही नहीं बंगाल की खाड़ी से जुड़े तटीय इलाकों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक ने काफी नुकसान किया है। अब यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ चुका है। इसकी पोर्ट ब्लेयर से दूरी तकरीबन 800 किलोमीटर बताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस बात की आशंका जताई है कि यह तूफान 5 जनवरी को अंडमान सागर में पहुंच जाएगा।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान सागर में पहुंचते ही तूफान अपनी दिशा बदलेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलकर अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा। चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अंडमान दीप समूह के लिए यलो वॉर्निंग जारी कर दी है। येलो अलर्ट में लोगों को सचेत किया जाता है कि कोई दिक्‍कत हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। फिल्हाल थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक कोहराम मचा रहा है। तूफान के मद्देनजर पहले ही लगभग 7000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन अभी भी 80 हजार से ज्यादा लोगों को बचाने का अभियान जारी है।

Home / Miscellenous India / चेतावनीः चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ देश की सीमा में देने वाला है दस्तक, यलो अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो