scriptदूरदर्शन का एक और कारनामा! फोटो मोदी की, कैप्शन सांता का | DD blooper: Modi pic, Santa caption; employee suspended | Patrika News
विविध भारत

दूरदर्शन का एक और कारनामा! फोटो मोदी की, कैप्शन सांता का

ट्वीट की गलती पता चलने के थोड़ी देर बाद
दूरदर्शन ने इसे हटा दिया, एक कर्मचारी निलंबित

Dec 25, 2014 / 07:01 pm

Rakesh Mishra

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही सोशल मीडिया पर खुद को अपडेट रखते हों, लेकिन सरकार की रीति-नीति के प्रसारणका जिम्मेदार “दूरदर्शन” फिसड्डी साबित हो रहा है। दूरदर्शन का एक और कारनामा सामने आया है। डीडी न्यूज लाइव ने बुधवार को अपने टि्वटर अकाउंट पर मोदी की बैठक के साथ सांता क्लाउज का कैप्शन लगा दिया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। दूरदर्शन ने इस मामले में एक कर्मचारी को निलंबित किया है।

जिंगल ऑल द वे..
दरअसल, फोटो में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी सहयोगियों के साथ भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग ले रहे थे। डीडी ट्वीट में कैप्शन था जिंगल ऑल द वे..!!! चीन के एक चिडियाघर में सांता क्लाउज की ड्रेस में एक व्यक्ति बंदरों को खाना खिलाते हुए।

बाद में हटाया
बुधवार सुबह 9.44 पर पोस्ट हुए इस ट्वीट की गलती पता चलने के थोड़ी देर बाद दूरदर्शन ने इसे हटा दिया। स्पष्टीकरण दिया कि दोनों समाचार आसपास थे, इसलिए गलती से चीन के चिडियाघर वाला कैप्शन बैठक वाली फोटो में लग गया।

Home / Miscellenous India / दूरदर्शन का एक और कारनामा! फोटो मोदी की, कैप्शन सांता का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो