scriptदिल्ली में बारिश की संभावना, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार | Delhi: 11 trains are running late due to foggy weather | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली में बारिश की संभावना, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द रही और आसमान में बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री ऊपर 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jan 21, 2019 / 11:55 am

Mohit sharma

train late

दिल्ली में बारिश की संभावना, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द रही और आसमान में बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री ऊपर 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही किसी-किसी जगह ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने साथ ही कहा कि दिन में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1087183509343690752?ref_src=twsrc%5Etfw
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली कम से कम 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 दर्ज किए जाने के साथ समग्र वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पाई गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का औसत तापमान है और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से सात डिग्री ऊपर है।

Home / Miscellenous India / दिल्ली में बारिश की संभावना, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो