
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम से विपक्ष की हर पार्टी सबक ले रही है। इसी क्रम में दिल्ली की सातों की सीट पर चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की अगुवाई वाली राज्य सरकार भी अपने तेवर में ढील दे रही है। तभी तो केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में गरीब सवर्णों को नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है।
सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का आरक्षण
दिल्ली सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर से सामान्य वर्ग (General Category) में आने वाले आर्थिक तौर से पिछड़ें लोगों (EWS) को नौकरी में फायदा मिलेगा। इन्हें दिल्ली की सभी सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने लगेगा।
दूर होगी केजरीवाल-केंद्र सरकार की दूरियां
चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए किए ट्वीट में केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही थी। इसके ठीक बाद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से संकेत मिल रहे हैं कि आनेवाले समय में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव कम हो सकता है।
खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए खेलें पत्रिका http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।
Updated on:
29 May 2019, 1:25 PM IST
Published on:
29 May 2019, 1:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.