नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus in india ) के बीच दिल्ली सरकार ( Delhi Government ) ने केंद्र सरकार ( Central government ) को एक सुझाव पर अमल करने को कहा है। दरअसल, सरकार के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Case in India ) विकराल रूप ले चुका है। ऐसे में अगर कोरोना वायरस का संक्रमण गांवों ( Coronavirus infection villages ) तक फैल गया तो हालात काबू से बाहर हो जाएंगे और इसका खतरनाक परिणाम सामने आ सकता है। यही वजह है कि गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने केंद्र को बड़ा सुझाव दिया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने केंद्र से हर गांव में ऑक्सीजन का सिलेंडर, ऑक्सीमीटर और कोरोना टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने का कहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) अब भयानक रूप धर चुकी है।