scriptWeather Update: मौसम का बदला मिजाज, गुरुवार 1994 के बाद सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड | Delhi recorded a minimum temperature of 12.5 degrees Celsius | Patrika News
विविध भारत

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, गुरुवार 1994 के बाद सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड

मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस (सफदरजंग में) दर्ज

Oct 29, 2020 / 05:04 pm

Mohit sharma

6.jpg

नई दिल्ली। अक्टूबर बीतते-बीतते मौसम ( weather update ) ने करवट लेनी शुरू कर दी है। यही वजह है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम ( Weather ) में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला है, वहीं अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड का भी अनुभव होने लगा है। भारत मौसम विभाग ( IMD ) से कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस (सफदरजंग में) दर्ज किया गया, जो 1994 के बाद अक्टूबर के महीने में सबसे कम था।

 

https://twitter.com/ANI/status/1321756176405557248?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, सरकार ने एनसीआर ( NCR ) और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए एक आयोग गठित करने संबंधी एक अधिसूचना जारी की है। कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि यह आयोग वायु गुणवत्ता सूचकांक से संबंधित समस्याओं के समाधान, समन्वय, अनुसंधान और पहचान करने की दिशा में काम करेगा।

Home / Miscellenous India / Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, गुरुवार 1994 के बाद सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो