scriptलोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका ने कसी कमर, इस दिग्गज हस्ती को बनाया निजी सचिव | dheeraj srivastava private secretary of priyanka gandhi | Patrika News
विविध भारत

लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका ने कसी कमर, इस दिग्गज हस्ती को बनाया निजी सचिव

प्रियंका गांधी ने इस दिग्गज शख्स को अपना निजी सचिव बनाया है।

नई दिल्लीFeb 11, 2019 / 04:04 pm

Kaushlendra Pathak

priyanka

लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका ने कसी कमर, इस दिग्गज हस्ती को बनाया निजी सचिव

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने आखिरकार राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस सचिव बनने के बाद प्रियंका ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में सोमवार को वह लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। पूरे देश की नजर प्रियंका के रोड शो पर टिकी है। वहीं, प्रियंका की टीम में अब इस दिग्गज शख्स की एंट्री हो गई है। इस शख्स ने कई बड़े नेताओं और प्रधानमंत्री का भी बेरा पार लगाया है।
धीरज श्रीवास्तव बने प्रियंका के निजी सचिव

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के आरएएस अफसर धीरज श्रीवास्तव को प्रियंका गांधी का निजी सचिव बनाया गया है। करीब दो दशक तक सरकारी नौकरी में धीरज श्रीवास्तव ने वीआरएस ले ली है और प्रियंका गांधी के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे। धीरज श्रीवास्तव राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भी काम कर चुके हैं। धीरज श्रीवास्तव कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं। उनका ज्यादातर समय कांग्रेस या कांग्रेस सरकारों के नजदीक गुजरा है। धीरज श्रीवास्तव की पहली पोस्टिंग जोधपुर में एसडीएम के तौर पर हुई थी। उसी के बाद वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संपर्क में आए। 1998 में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद धीरज को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया। वे 1999-2003 के बीच में गहलोत के ओएसडी रहे। उसके बाद वह मनमोहन सिंह सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात रहे। इतना ही नहीं धीरज श्रीवास्तव सोनिया गांधी के ओएसडी भी रह चुके हैं।
धीरज शर्मा के पास काफी लंबा अनुभव

ऐसा माना जा रहा है कि धीरज शर्मा के पास काफी अच्छा अनुभव है। उन्होंने कई विषम परिस्थितियों में देश के लिए काम किया है। साल 2014 में जब कश्मीर में बाढ़ आई थी उस समय धीरज श्रीवास्तव ने काफी काम किया था। अब देखना यह है प्रियंका गांधी के साथ उनका अनुभव कैसा रहता है।

Home / Miscellenous India / लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका ने कसी कमर, इस दिग्गज हस्ती को बनाया निजी सचिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो