scriptबिहारः कोसी नदी में नाव पलटने से 8 की मौत, सात को बचाया गया | Eight people dead Kosi river in Bhagalpur | Patrika News
विविध भारत

बिहारः कोसी नदी में नाव पलटने से 8 की मौत, सात को बचाया गया

शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे 15 लोग कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने सात बचा लिया जबकि 8 की मौत हो गई।

नई दिल्लीApr 29, 2018 / 09:12 pm

mangal yadav

Kosi river

पटनाः बिहार के भागलपुर में रविवार का दिन काला साबित हुआ। नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंदटोली में एक बड़ा हादसा हो गया। कोसी नदी में नाव डूबने के आठ लोगों की मौत हो गई है। नाव में 15 लोग सवार थे। नाव डूबने के बाद सात लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन मृतक के शवों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। मृतक लोगों में लक्ष्मण महतो, राजू, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, निलेश कुमार, गुंजा कुमारी और रीता कुमारी सहित एक अन्य शामिल हैं। सुरक्षित निकाले गए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों के शव की तलाश
हादसे के शिकार हुए ये लोग कोसी नदी के पार अंधरी बिंद टोली में शादी का भोज खाने गए थे। ये सभी लोग मछली पकडऩे वाली एक छोटी सी नाव पर सवार होकर कोसी नदी को पार कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोर नदी में डूबे लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। हादसे में मरने वालों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ेंः नर्मदा की बीच धार में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 8 डूबे और फिर हुआ ये

 

https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसे बिगड़ा नाव का संतुलन
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नाव छोटी थी और उस पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। तेज हवा की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव पलट गयी। नदी के पास मौजूद लोगों ने नाव को पलटते देखा तो वे उन्हें बचाने में जुट गये। यह घटना रविवार करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। जिन लोगों को बचाया गया है उनका नाम भिखारी महतो, अमृता कुमारी, सीता देवी, विद्या देवी, अंकुश कुमार है। इसके अलावा मुंगेर की रहने वाली दो बहनों को भी बचाया गया हैं।

Home / Miscellenous India / बिहारः कोसी नदी में नाव पलटने से 8 की मौत, सात को बचाया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो