scriptस्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के पोते रोहित पर रेप का आरोप, FIR दर्ज | FIR registered against Congress leader and Bal Gangadhar Tilak's great-grandson Rohit Tilak | Patrika News
विविध भारत

स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के पोते रोहित पर रेप का आरोप, FIR दर्ज

स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के पोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। 

Jul 18, 2017 / 01:38 pm

ghanendra singh

rohit tilak

rohit tilak

मुंबई। स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के पोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला और रोहित में काफी पहले से जान पहचान थी। महिला के आरोप के मुताबिक रोहित काफी दिनों से शादी का झांसा देकर रेप कर रहा था। पीड़ित महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि रोहित के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।



कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं रोहित
रोहित के पिता जयंतराव तिलक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रह चुके हैं। रोहित भी 2014 में महाराष्ट्र के केसबा पेठ सीट से लोकसभा के लिए चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

Home / Miscellenous India / स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के पोते रोहित पर रेप का आरोप, FIR दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो