scriptबारिश से बेहाल मुंबई में अब आग की लपटें, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची | Fire breaks out in a five-storey building in Mumbai | Patrika News
विविध भारत

बारिश से बेहाल मुंबई में अब आग की लपटें, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची

पांच मंजिला इमारत जब आग की लपटों में आई तो आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।

Jul 10, 2018 / 04:16 pm

Kiran Rautela

fire in mumbai

बारिश से बेहाल मुंबई में अब आग की लपटें, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची

नई दिल्ली। मुंबई से आग लगने की खबर है। मुंबई के शैतान चौकी इलाके में पांच मंजिला एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है।

दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना का खबर मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिस की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इलाके में मची अफरा-तफरी

बता दें कि पांच मंजिला इमारत जब आग की लपटों में आई तो आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
https://twitter.com/ANI/status/1016613900094263296?ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई के इंडिया बुल के पास काॅमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आग मुंबई के इंडिया बुल के पास काॅमर्शियल बिल्डिंग में लगी है। बता दें कि मुंबई के लोग पहले से ही बारिश की वजह से परेशान हैं। पिछले कई दिनों से लगातार है रही बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं अब आग की खबर ने मायानगरी का मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
मौसम की मार झेल रही है मुंबई

बता दें कि मौसम के हालात को देखते हुए महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने थाणे और पालघर के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी मुंबई से आग लगने का खबर आई थी। जब दक्षिण मुम्बई में चरणी रोड के पास स्थित एक इमारत में आग लग गई थी। इमारत में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिए गए थे। मुंबई में ये आग सेंट्रल प्लाजा सिनेमा के पास कोठारी हाउस लगी थी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया था। आग की इस पूरी घटना में एक युवक की मौत भी हो गई थी।

Home / Miscellenous India / बारिश से बेहाल मुंबई में अब आग की लपटें, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो