दिल्ली के मोती नगर फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात रोहिणी सेक्टर 26 में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने की खबर मिली । सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि जब तक जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक लगभग 150 घर जल गए। आग से किसी के घायल होने या किसी के मरने के समाचार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पूरी आगजनी की घटना के पीछे आपसी विवाद का मामला सामने आया है। पिछले 3 दिन से सेक्टर 26 के निवासियों और इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पीड़ितों का कहना है कि तीन दिन पहले भी यहां छुटपुट आगजनी हुई थी। झुग्गी बस्ती के लोगों का आरोप है कि सेक्टर 26 के लोगों ने ही उनकी झुग्गियों में आग लगाई है।