scriptसंस्कृति मंत्री ने कहा: स्कर्ट ना पहनें विदेशी महिला पर्यटक | Foreigners must shun skirts: Culture minister Mahesh Sharma | Patrika News
विविध भारत

संस्कृति मंत्री ने कहा: स्कर्ट ना पहनें विदेशी महिला पर्यटक

महेश शर्मा ने भारतीय संस्कृति की आड़ लेते हुए कहा कि आगरा पर्यटन में आने वाली
महिलाओं को शाम के समय स्कर्ट पहनने और अकेले घूमने से बचना चाहिए

Aug 29, 2016 / 07:55 am

Rakesh Mishra

Culture-minister-Mahesh-Sharma

Culture-minister-Mahesh-Sharma

आगरा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने पर्यटन करने वाली महिलाओं को दकियानूसी सलाह दी है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की आड़ लेते हुए कहा है कि आगरा पर्यटन में आने वाली महिलाओं को शाम के समय स्कर्ट पहनने और अकेले घूमने से बचना चाहिए। शर्मा ने आगरा में शानिवार को प्रेस कॉन्फेंस में महिला पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर उक्त सलाह दी।

उन्होंने कहा कि हम हवाईअड्डे पर ही विदेशी पर्यटकों खासकर महिलाओं को एडवाइजरी जारी कर रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि महिलाओं को छोटे कपड़े या स्कर्ट नहीं पहनना चाहिए। उन्हें एक पम्पलेट दिया जाता है, जिसमें भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाती है। उन्होंने पर्यटकों को टैक्सी और ऑटो करने की स्थिति में उनके नम्बर प्लेट का फोटो मोबाइल फोन में लेने की भी बात कही।

शर्मा ने विदेशियों से यह भी कहा कि जब वे मंदिरों के शहर मथुरा और वृंदावन जाएं तो भारतीय संस्कृति की संवेदनशीलता का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में हमने कोई स्पष्ट दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। हम उनसे कह रहे हैं कि जब वे रात में बाहर जाएं तो सावधानी बरतें। हम किसी की तरजीह को बदलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

पिछले साल भी शर्मा के एक बयान पर विवाद हो गया था। तब उन्होंने कहा था कि लड़कियों का रात को घर से बाहर निकलना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि श्लड़कियों का नाइट आउट करना कहीं और सही हो सकता है, लेकिन यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

Home / Miscellenous India / संस्कृति मंत्री ने कहा: स्कर्ट ना पहनें विदेशी महिला पर्यटक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो