scriptजहानाबाद में दर्दनाक हादसा, मकान गिरने से चार लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी | four people died in house collapse | Patrika News
विविध भारत

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा, मकान गिरने से चार लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्लीDec 27, 2018 / 07:16 am

Kaushlendra Pathak

hadsha

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा, मकान गिरने से चार लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। जहानाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
छज्जा गिरने से हुई मौत

घटना पंचमहला मुहल्ले की है। बताया जा रहा है कि देर शाम मलहचक मोड़ पर एक मकान का अचानक छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने के कारण कई लोग दब गए। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, कई घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं कई लोग अब भी अंदर दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1077908312312696832?ref_src=twsrc%5Etfw
घर को तोड़ा जा रहा था

बताया जा रहा है कि पंचमहला में वरूण सोनार का पुरान मकान था। मकान काफी जर्जर था। उसी मकान को ढाया जा रहा था। इसी क्रम में पूरा मकान गिर गया। इसमें कई लोग दब गये। आनन-फानन में लोगों को निकाला गया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुल चार मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, अभी तक इस घटना पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Home / Miscellenous India / जहानाबाद में दर्दनाक हादसा, मकान गिरने से चार लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो