scriptगांगुली की हालत स्थिर, डॉक्टर ने बताया- हार्ट में कई ब्लॉकेज पाए गए | Ganguly's condition stable, doctor told- many blockages were found | Patrika News
विविध भारत

गांगुली की हालत स्थिर, डॉक्टर ने बताया- हार्ट में कई ब्लॉकेज पाए गए

Highlights

परिजनों ने उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया।
गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया।

नई दिल्लीJan 02, 2021 / 07:35 pm

Mohit Saxena

Dr Aftab Khan

डॉ.आफताब खान

नई दिल्ली। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे। जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। वह सुबह यहां वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान गांगुली को सीने में दर्द होना शुरू हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया।
https://twitter.com/ANI/status/1345331476334739457?ref_src=twsrc%5Etfw
सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी

वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है। गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया। फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं। भगवान का शुक्रिया।’
क्रिटिकल था ब्लॉकेज

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ.आफताब खान के अनुसार सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है। उनकी तबीयत अभी स्थिर है। उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वह पूरी तरह से होश में हैं।
उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज पाए गए थे। वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ.रूपाली बसु और डॉ.सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में और भी ब्लॉकेज थे। ये ‘क्रिटिकल थे’। राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है। उन्हें स्टेंट लगाया गया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yfrbp

Home / Miscellenous India / गांगुली की हालत स्थिर, डॉक्टर ने बताया- हार्ट में कई ब्लॉकेज पाए गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो