विविध भारत

एयरो इंडिया 2019: शो का आज दूसरा दिन, आर्मी चीफ बिपिन रावत ने तेजस में भरी उड़ान

1. एयरो इंडिया 2019 शो का आज दूसरा दिन2. आर्मी चीफ बिपिन रावत ने स्वदेशी LCA तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान 3. बेंगलुरु में चल रहा है पांच दिवसीय एयरो इंडिया शो5. बुधवार को पहले दिन रफाल ने भरी थी उड़ान

नई दिल्लीFeb 21, 2019 / 03:43 pm

Shivani Singh

एयरो इंडिया 2019: शो का आज दूसरा दिन, आर्मी चीफ बिपिन रावत ने तेजस में भरी उड़ान

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को पांच दिवसीय ‘एयरो इंडिया 2019’ का आगाज हो चुका है। शो के दूसरे दिन गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने स्वदेशी LCA तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। बता दें कि वैज्ञानिक सलाहकार पीएस राघवन भी आज इसमें उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश की संभावना, फिर सताएगी सर्दी

https://twitter.com/ANI/status/1098476285313990656?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, एयरो इंडिया शो के पहले दिन देश के बहुचर्चित लड़ाकू विमान रफाल ने भी भारत में उड़ान भरी थी। हालांकि रफाल ने अपनी पहली उड़ान बेहद धीमी गति के साथ भरी। रफाल की यह उड़ान शहीद पायलट साहिल गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED के सामने आज भी रॉबर्ड वाड्रा की पेशी, कल साढ़े तीन घंटे चली थी पूछताछ

बता दें कि बेंगलुरू में आयोजित एरो इंडिया शो के पहले दिन विमानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। शो में सुखोई-30 विमान ने भी बुधवार को उड़ान भरी थी। लेकिन लोगों को रफाल विमान का इंतजार था। रफाल ने जैसे ही उड़ान भरी वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका स्वागत किया। दर्शक तालियां बजाते-बजाते खड़े हो गए। विमानों के साथ ही हेलिकॉप्टरों ने भी इस शो में हैरतअंगेज करतब दिखाए।

Home / Miscellenous India / एयरो इंडिया 2019: शो का आज दूसरा दिन, आर्मी चीफ बिपिन रावत ने तेजस में भरी उड़ान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.