scriptUIDAI ने की बड़ी घोषणा, देश में अब तक 125 करोड़ लोगों के आधार कार्ड जारी | Government claims 125 crore residents now have Aadhaar | Patrika News
विविध भारत

UIDAI ने की बड़ी घोषणा, देश में अब तक 125 करोड़ लोगों के आधार कार्ड जारी

UIDAI ने शुक्रवार को आधार के आंकड़े जारी किए।
37 हजार करोड़ बार आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का इस्तेमाल।
रोजाना करीब तीन करोड़ प्रमाणीकर अनुरोध मिलते हैं।

नई दिल्लीDec 28, 2019 / 11:16 am

अमित कुमार बाजपेयी

आधार मशीनों पर लगा विराम, योजनाओं से वंचित किसान

आधार मशीनों पर लगा विराम, योजनाओं से वंचित किसान

नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने घोषणा की है कि उसने अभी तक कुल 1.25 अरब आधार कार्ड जारी किए हैं। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश के 125 करोड़ निवासियों को 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या मिल चुकी है।
https://twitter.com/UIDAI/status/1210194484039954433?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले कुछ वर्षों में आधार कार्ड भारत में कई उद्देश्यों के लिए एक प्राथमिक पहचान दस्तावेज के तौर पर उभरा है। आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का उपयोग लगभग 37,000 करोड़ बार किया गया है। यूआईडीएआई के रिकॉर्ड के अनुसार, औसतन प्रतिदिन लगभग तीन करोड़ प्रमाणीकरण अनुरोध प्राप्त होते हैं।
यह भी देखा गया है कि लोग अपने आधार विवरण को अपडेट कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि यूआईडीएआई ने अब तक लगभग 331 करोड़ सफल आधार अपडेट (बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय) दर्ज किए हैं। वर्तमान में यूआईडीएआई को हर दिन लगभग तीन से चार लाख आधार अपडेट अनुरोध प्राप्त होते हैं।
गौरतलब है कि विशिष्ट पहचान संख्या के साथ आधार को 2009 में पेश किया गया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है।

Home / Miscellenous India / UIDAI ने की बड़ी घोषणा, देश में अब तक 125 करोड़ लोगों के आधार कार्ड जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो