अतिरिक्त मुख्य सचिव ;गृह पंकज कुमार के अनुसार गुजरात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 27 जनवरी को जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का फरवरी के शुरू से लेकर 28 तारीख तक सख्ती से पालन करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के महानगरों. अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट में रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। यह 15 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।