25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पंड्या-केएल राहुल मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, जांच तक निलंबन से बाहर हैं दोनों खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या-केएल राहुल मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, जांच तक निलंबन से बाहर हैं दोनों खिलाड़ी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Feb 2019, 9:18 AM IST

pandya

हार्दिक पंड्या-केएल राहुल मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, जांच तक निलंबन से बाहर हैं दोनों खिलाड़ी

नई दिल्ली। मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में फंसे क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और के एल राहुल मामले की सुनवाई आज सर्वोच्च अदालत में होनी है। आपको बता दें कि पंडया और राहुल इन दिनों निलंबन के दायरे से बाहर हैं। दरअसल 24 जनवरी को सीओए ने फैसला किया था कि जांच लंबित रहने तक दोनों खिलाड़ी टीम से जुड़ सकेंगे।


इस दौरान हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड में टीम इंडिया के साथ हैं। यहां अंतिम मैच में उन्होंने तीन छक्के जड़ एक बार फिर सुर्खियां बंटोरी हैं। वन डे सीरीज खत्म होने के बाद अब यहां टी-20 सीरीज कल यानी बुधवार से शुरू होने वाली है। पंड्या इस दौरान भी टीम इंडिया में शामिल हैं। उधर..के एल राहुल भारत में ही हैं और उन्होंने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में तीन लिस्ट-ए मुकाबलों में इंडिया-ए टीम का प्रतिनिधित्व किया।


ये है पूरा विवाद
हार्दिक पंड्या ने टीवी शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि उनके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। हालांकि, जब उनकी इस टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया तो उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली। इसके बाद सीओए ने कहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया, जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज छोड़ लौटे भारत
'कॉफी विद करण' प्रकरण के बाद दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा था। खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिए बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने पहल की थी। उन्होंने सीओए से पत्र लिखकर मांग की थी कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए। आज इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।