विविध भारत

हरियाणा: रेवाड़ी की जेल से 13 कोरोना संक्रमित कैदी फरार, मचा हड़कंप

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जेल से 13 कोरोना संक्रमित कैदी फरार हो गए। इसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस गांव-गांव उन सभी कैदियों को ढूंढ रही है।

नई दिल्लीMay 09, 2021 / 08:42 pm

Anil Kumar

Haryana: 13 Corona Positives prisoners absconding from Rewari jail

रेवाड़ी। कोरोना महामारी के प्रकोप से देश में हाहाकार मचा है। हर दिन लाखों की संख्या में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं हजारों लोगों की मौत हो रही है। केंद्र सरकार समेत तमाम राज्य सरकारें कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने को लेकर जरूरी उपाय कर रही हैं। इस बीच हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जेल से 13 कोरोना संक्रमित कैदी फरार हो गए। इसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस गांव-गांव उन सभी कैदियों को ढूंढ रही है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गांव फिदेड़ी में बनाई गई नई जेल से शनिवार रात को एक बैरक की ग्रिल काटकर 13 कैदी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें
-

हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन के कारण सात दिनों तक मंडियों में गेहूं की खरीद पर लगी रोक

जब सुबह कैदियों की गिनती हुई तो इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी एसपी अभिषेक जोरवाल को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद से पुलिस सभी कैदियों की तलाश के लिए अभियान चला रही है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8165sp

जेल में बंद थे 450 कैदी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के फिदेही गांव में कुछ समय पहले ही नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए करीब एक सप्ताह पहले ही इसे कोविड जेल बना गया था। इस जेल में 450 कैदी रखे गए हैं।

शनिवार की रात एक बैरक से 13 कैदी ग्रिल काटकर फरार हो गए। इसके बाद चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर भाग गए। फरार हुए सभी कैदियों पर संगीन मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।

Home / Miscellenous India / हरियाणा: रेवाड़ी की जेल से 13 कोरोना संक्रमित कैदी फरार, मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.