पुलिस रिकार्ड के अनुसार इस अवधि के दौरान भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए,बी, सी व डी के तहत भी मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने यौन उत्पीडऩ के अलावा महिलाओं व युवतियों के जबरन कपड़े उतारने के आरोप में 66 मामले, महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से छिपकर देखने के आरोप में 7 तथा महिलाओं का पीछा करने के आरोप में 93 मामले दर्ज किए। हालांकि बाद में इनमें से क्रमश: 10, शून्य व 10 मामले रद्द भी कर दिए गए।