scriptराम रहीम की मुश्किलें फिर बढ़ी, पूर्व इंस्पेक्टर ने HC में दायर की याचिका | Haryana: Dera Sacha Sauda Supreme Ram Rahim Again Trouble | Patrika News
विविध भारत

राम रहीम की मुश्किलें फिर बढ़ी, पूर्व इंस्पेक्टर ने HC में दायर की याचिका

रोहतक के सुनारिया जेल ( Sunaria Jail ) में बंद है डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda ) प्रमुख राम रहीम ( Ram Rahim )
पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ( Sukhwinder Singh ) ने राम रहीम ( Ram Rahim ) के खिलाफ दायर की याचिका

नई दिल्लीJan 31, 2020 / 11:26 am

Kaushlendra Pathak

Gurmeet Ram Rahim Singh

गुरमीत राम रहीम की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ी।

नई दिल्ली। साध्वी के साथ यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda ) प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim Singh ) को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर आई है। रोहतक के सुनारिया जेल ( Sunaria Jail ) में बद राम रहीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। राम रहीम के खिलाफ पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ( sukhwinder singh ) ने हाईकोर्ट ( High Court ) में याचिका दायर की है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में सुखविंदर सिंह ने पंचकूला हिंसा ( Panchkula Violence ) से जुड़ी 240 FIR में राम रहीम को शामिल करने की मांग की है।

सुखविंदर सिंह ने याचिका दायर करते हुए कहा कि उनके पास राम रहीम के खिलाफ सभी सबूत हैं, जिसकी वजह से पंचकूला और बाकी जगहों पर हिंसा हुई थी। फिलहाल, अभी रजिस्ट्री में याचिका दाखिल हुई है। हालांकि, इस कोर्ट इस याचिका पर कब सुनवाई करेगी या फिर पूरे मामले पर कोर्ट का क्या रुख होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन, इस याचिका से राम रहीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। वहीं, राम रहीम के वकील या उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति का इस याचिका पर कोई बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड मामले में राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। उसे 25 अगस्‍त, 2017 को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वो अपने 50वें जन्‍मदिन पर शानदार तरीके से जश्‍न मना रहा था। हालांकि, जेल से बाहर आने के लिए राम रहीम ने कई बार जमानत और पेरोल की मांग की है्। लेकिन, अब तक उसे निराशा हाथ लगी है। वहीं, राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत जमानत पर अभी बाहर है। बीच में यह भी खबर आई थी कि राम रहीम जमानत पर जल्द ही बाहर आ सकता है, क्योंकि जेल के अंदर उसका व्यवहार काफी अच्छा है।

Home / Miscellenous India / राम रहीम की मुश्किलें फिर बढ़ी, पूर्व इंस्पेक्टर ने HC में दायर की याचिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो