scriptहरियाणाः महेंद्रगढ़ में रैली से लौटते वक्त राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग | Haryana: emergency landing of Rahul Gandhi chopper in Rewari after rally | Patrika News
विविध भारत

हरियाणाः महेंद्रगढ़ में रैली से लौटते वक्त राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे राहुल।
पहले सोनिया गांधी को आना था महेंद्रगढ़ की रैली में।
रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग।

नई दिल्लीOct 19, 2019 / 08:37 am

अमित कुमार बाजपेयी

rahul gandhi in rewari haryana
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त प्रचार अभियान जोरों से जारी है। शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की रैली को संबोधित करने राहुल गांधी पहुंचे। हालांकि दिल्ली के लिए वापसी के दौरान अचानक उनके हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद राहुल गांधी को सड़क मार्ग के जरिये दिल्ली वापस आना पड़ा।
ब्रेकिंगः चुनावी जनसभा में पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही लोगों ने…

दरअसल, शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली प्रस्तावित थी। हालांकि किन्हीं कारणों के चलते सोनिया गांधी का रैली में आना रद्द हो गया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महेंद्रगढ़ पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1185190042211254272?ref_src=twsrc%5Etfw
महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। शाम को जनसभा के बाद जब राहुल गांधी ने अपने हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, तो अचानक कुछ देर बाद खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
बिग ब्रेकिंगः चंद्रयान-2 को लेकर नासा ने कर दिया कमाल, मिल गई तस्वीर… अब इसरो को पता चल…

खराब मौसम को देखते हुए और कुछ देर इंतजार करने के बाद राहुल गांधी को सड़क मार्ग से दिल्ली वापस आना पड़ा। ताजा अपडेट के मुताबिक जेएलपी कॉलेज में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने वहां पर कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ क्रिकेट भी खेला।
इससे पहले महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, “आपको संबोधित करने के लिए सोनिया गांधी जी को आना था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वो नहीं आ पाईं। उन्होंने अपना संदेश देने के लिए मुझे आपके बीच भेजा है। अभी कहा गया कि मुझे आखिरी मिनट में आने के लिए कहा और मैं आ गया। लेकिन, मैं कहता हूं कि अगर आप मुझे आखिरी सेकेंड भी याद करोगे, तो मैं आपके बीच जरूर आऊंगा।”
हरियाणा की धरती से पीएम मोदी ने छोड़ा कांग्रेस पर तीर, जानकारी मिलते ही पार्टी में खलबली

चुनिंदा उद्योगपतियों पर निशाना साधते हुए राहुल ने आगे कहा, “मीडिया में हर समय मोदी जी के बारे में हर बात होगी। मगर बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बर्बाद होती अर्थव्यवस्था के बारे में कोई बात नही बताई जाती। क्योंकि, इनका नियंत्रण 5-10 उद्योगपतियों के हाथ में है।”
राहुल गांधी ने कहा, “इन्होंने (भाजपा) हरियाणा में कहा कि किसानों का कर्जा माफ होगा, लेकिन आज तक नहीं हुआ। हमनें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब में किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था और हमने वो कर दिया। मोदीजी ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया, किसी ने आवाज़ तक नहीं उठाई। अगर किसानों का कर्ज माफ किया जाता है, तो एक के बाद एक कई लेख आ जाते हैं। कहा जाता है कि इससे किसान आलसी हो जाएंगे।”

Home / Miscellenous India / हरियाणाः महेंद्रगढ़ में रैली से लौटते वक्त राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो