कर्नाटक: 4 बजे CM पद की शपथ लेंगे कुमारस्वामी, 24 घंटे में साबित करेंगे बहुमत राजस्थान में आज सबसे गर्म दिन
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भयानक लू की चपेट में रहे। इन राज्यों में कई जगहों पर पारा भी 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते लोगों का घर से निकलना ही दुश्वार हो गया। कमोबेश यही हाल राजस्थान का भी रहा। यहां भी सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पारे ने अपने रौद्र रूप दिखाया और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार यानी 23 मई को इसके तेवर और तीखे दिखे…45 डिग्री सेल्सियस के साथ साल का सबसे गर्म दिन रहा। इस हफ्ते तापमान 43 से 45 के बीच ही रहेगा।

इस अंदाज में सड़कों पर दिखे देश के महामहीम राम नाथ कोविंद, देखें लोगों का क्या था रिएक्शन सबसे ज्यादा गर्म एमपी
देश का ह्दय कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में भी गर्मी ने जोरदार दस्तक दी है। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया है और ये शहर है प्रदेश का श्योपुर। जहां पारा सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो इस हफ्ते यानी वीकेंड तक हालात में कुछ खास सुधार नहीं होगा, बल्कि पारा बढ़ने की ही उम्मीद है। यानी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

लू की चपेट में महाराष्ट्र
महाराष्ट्र का विदर्भ गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां लू ने लोगों को अपने चपेट में ले रखा है। नागपुर में भी पार 45 डिग्री पर दर्ज किया गया। वहीं उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को सूरज लोगों को जलाने की इरादे से निकला। कानपुर, इलाहाबाद, बांदा, उरई में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी मंगलवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहा। खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अब तक का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है।

साउथ में प्री मानसून जैसा हाल
उत्तर भारत भल ही गर्मी से झुलस रहा हो, लेकिन देश के दक्षिण हिस्से में हालात कुछ अलग हैं। यहां प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई यानी बुधवार को भी दक्षिण के कई इलाकों में बादल बने रहेंगे और बारिश भी होगी। वहीं नॉर्थ ईस्ट यानी पूर्वोत्तर में तो जोरदार बारिश होने की संभावना है। यहां अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में तेज बारिश होने की संभावना है। दक्षिण में भी मौसम का मिजाज भिगोने वाला ही रहेगा। नई सरकार बनाने वाले राज्य कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी बारिश होने की संभावना है।