scriptपाकिस्तान ने तीन जगहों पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल | heavy firing from pakistan | Patrika News
विविध भारत

पाकिस्तान ने तीन जगहों पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

– पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
– तीन जगहों पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी
– गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

Mar 06, 2019 / 02:17 pm

Kaushlendra Pathak

loc

पाकिस्तान ने तीन जगहों पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

नई दिल्ली। लाख चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने तीन जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी शुरू कर दी है। इस हमले में एक जवान को घायल हो गया है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भारत की ओर से भी लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा, सुंदरबानी और पुंछ के इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है और भारी मोर्टार भी दागे गए। भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों और पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौशेरा के कालल क्षेत्र में एक सीमावर्ती चौकी की रक्षा में तैनात सिपाही गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी में एक जवान घायल

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार देर रात जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती चौकियों और गांवों में तीन स्थानों पर भारी मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने जिसका मुहतोड़ जवाब दिया। कहा यह भी जा रहा है कि रुक-रुक कर पाकिस्तान की ओर गोलीबारी की जा रही है। जिसके कारण बॉर्डर पर लगातार तनाव बना हुआ है।

Home / Miscellenous India / पाकिस्तान ने तीन जगहों पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो