scriptभारी बारिश के कारण झारखंड में बाढ़ के हालात बने | Heavy rainfall creates flood like situation in many parts of Jharkhand | Patrika News
विविध भारत

भारी बारिश के कारण झारखंड में बाढ़ के हालात बने

रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 270 मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई

Aug 18, 2016 / 09:57 pm

जमील खान

Rainfall

Rainfall

रांची/जमशेदपुर। झारखंड में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि वह इस स्थिति से सक्रियता से निपट रहे हैं। शुक्रवार तक स्थिति के काफी हद तक सुधरने की उम्मीद है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले जमशेदपुर और रामगढ़ जिले हैं। हालांकि, भारी बारिश प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में दर्ज की गई।

रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 270 मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में 80 मिलिमीटर या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिण, सेंट्रल और उत्तर-पश्चिम इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है।

बुधवार देश शाम को शुरू हुई बारिश पूरी रात होने के कारण जमशेदपुर में सुबरनरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सुबरनरेखा 2.5 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि खरकई 4.5 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बहर रही है।

सिराइकेला खरासावन जिले में स्थित चंदील बांध से पानी छोड़े जाने के कारण इन दोनों नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बांध के 13 में से आठ गेट खोल दिए थे।

जमशेदपुर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण मैंगो, कादमा, सोनारी और बागबेरा जैसे निचले इलाके काफी प्रभावित हुए हैं। बागबेरा और शास्त्री नगर जैसी कॉलोनियों में पानी घरों में घुस आया है। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि चंदील बांध का एक गेट बंद कर दिया गया है जिससे पता चलता है कि स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है।

अधिकारी ने आगे बताया कि प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए 26 छोटे और बड़े राहत कैंप लगाए गए हैं। उपायुक्त उपखंड अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्यों पर नजर रखे हुए हैं।

Home / Miscellenous India / भारी बारिश के कारण झारखंड में बाढ़ के हालात बने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो