scriptउत्तराखंड में बारिश से पानी का जलजला, दून में मकान ढहने से 5 लोगों की मौत, कई वाहन बहे | heavy rains in uttarakhand 4 people death in dehradun monsoon uk | Patrika News
विविध भारत

उत्तराखंड में बारिश से पानी का जलजला, दून में मकान ढहने से 5 लोगों की मौत, कई वाहन बहे

देहरादून में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी के चलते आज सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Jul 11, 2018 / 11:22 am

Kiran Rautela

uk rain

उत्तराखंड: बारिश से पानी का जलजला, दून में मकान ढहने से 5 लोगों की मौत, कई वाहन बहे

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश ने तबाही मचा रखी है। देवभूमि उत्तराखंड में भी पिछले कई दिनों लगातार बारिश हो रही है, जिससे वहां का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी के चलते आज सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
राजधानी देहरादून में रात से हो रही मूसलाधार बारिश में एक मकान गिर गया जिसमें दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक शख्स के बहने की भी खबर है। हादसे में दो लोगों के घायल होने की भी बात बताई जा रही है।
खबर है कि दून में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश की कहर जारी है। जिससे शहर की सड़कें, नालों और समुद्र में तब्दील हो गई हैं। मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश ने सुबह विकराल रूप ले लिया और पानी घरों के अंदर घुस गया।
पानी की सुनामी से एक घर ध्वस्त हो गया जिसमें चार लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं सहसपुर में भी एक व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई। मित्रलोक काॅलोनी में भी एक व्यक्ति के बहने की खबर है।
पहाड़ों पर बरस रही आसमानी आफत, उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते बंद हुई 71 सड़कें

https://twitter.com/ANI/status/1016868336293040128?ref_src=twsrc%5Etfw
शहर में पानी ने इतना विकराल रूप ले लिया कि उसमें कई दोपहिया वाहन भी बह गए। खबरों की मानें तो कुमाऊं के पिथौरागढ़ में राम गंगा नदी में बागेश्वर जिले को जोड़ने वाला झूला पुल भी बह गया है। कुमाऊं में भारी बारिश के चलते कई मार्ग भी बंद हो गए हैं।
कुमाऊं के शामा में एक मकान के क्षतिग्रस्त होने से पांच बकरियां जिंदा दफन हो गईं। वहीं कपकोट और हिचौड़ी के बाजार में पानी घुस गया, जिससे वहां की दुकानों को काफी नुकसान हो रहा है। पानी से दुकान में रखा सामान भी खराब गया है। कपकोट तहसील में कई पेड़ गिरने से इलाके में बिजली भी गुल रही। उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी में भी बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं। जिससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Home / Miscellenous India / उत्तराखंड में बारिश से पानी का जलजला, दून में मकान ढहने से 5 लोगों की मौत, कई वाहन बहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो