scriptहिमाचल में भूस्खलन से सड़कों पर लगा जाम, तीन से दिन से भूखे-प्यासे फंसे हैं लोग | Himachal People hungry last 3 days in manali due to landslide road Jam | Patrika News
विविध भारत

हिमाचल में भूस्खलन से सड़कों पर लगा जाम, तीन से दिन से भूखे-प्यासे फंसे हैं लोग

Himachal Pradesh में सड़कों पर लगा जाम
लगातार Landslide के चलते फंसे कई वाहन
तीन दिन से सड़कों पर भूखे-प्यासे फंसे हैं सैकड़ों लोग

नई दिल्लीAug 22, 2019 / 04:59 pm

धीरज शर्मा

manali-leh.jpg
नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश के बाद बुरे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां लगातार भूस्खलनों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह सड़क मार्ग पर भूस्खलनों के चलते तगड़ा जाम लग गया है।
इस जाम के चलते पिछले तीन दिनों से लोग सड़कों पर भूखे-प्यासे फंसे हुए हैं। भूस्खलन होने से तीन दिनों से मनाली-लेह मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं जिसमें सेना के वाहन, पर्यटक वाहन, सब्जी से लदे ट्रक, जीप व अन्य निजी वाहन शामिल हैं। रास्ता बंद होने के कारण लाहौल में फंसे सैलानी अभी नहीं निकल पाए हैं।

2019_7image_21_59_214509321landslideinkullu-ll.jpg
कुल्लू-मनाली हाईवे तीन और औट-आनी-सैंज पांच दिनों से बड़े वाहनों के लिए बंद है।

दरअसल भुंतर-मणिकर्ण मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

सड़कें बंद होने के चलते प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अभी भी बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे हैं।
लाहौल से कुल्लू की ओर से आ रहे मटर और सब्जियों की गाड़ियां भी दो दिनों से रोहतांग और इसके आसपास फंसी हैं।

मनाली-लेह सड़क मार्ग पर गाड़ियों में फंसे लोग तीन दिन से भूखे प्यासे हैं।
बीआरओ मार्ग को बहाल रखने में नाकाम साबित हुआ है।

20अगस्त से बंद मनाली-लेह मार्ग से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

आपको बता दें कि मनाली-लेह सड़क मार्ग 20 अगस्त सुबह 4 बजे से बंद है।
लोग गाड़ियों में भूखे प्यासे रातें गुजार रहे हैं। मौसम खुलने के बाद प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं।

औट-आनी-सैंज एनएच-305 पर पांच दिनों से निगम की बस सेवा ठप पड़ी है।
धार्मिक स्थल मणिकर्ण को जोड़ने वाला भुंतर-मणिकर्ण मार्ग भी बड़े वाहनों के लिए बंद है।

इससे पर्यटकों के साथ आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

Home / Miscellenous India / हिमाचल में भूस्खलन से सड़कों पर लगा जाम, तीन से दिन से भूखे-प्यासे फंसे हैं लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो