scriptहिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफस बीमारी का बढ़ खतरा, अब तक 12 की मौत | Himachal Pradesh 12 died due to scrub typhus disease | Patrika News
विविध भारत

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफस बीमारी का बढ़ खतरा, अब तक 12 की मौत

स्क्रब टाइफस बीमारी से अब तक 1150 पीड़ित अस्पताल पहुंचे
सबसे ज्यादा मरीज बिलासपुर में
बारिश के बाद हरी घास में पनपे कीड़े के काटने से आता है बुखार

नई दिल्लीOct 10, 2019 / 06:10 pm

धीरज शर्मा

386.jpg
नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्क्रब टाइफस नाम की बीमारी ने यहां कोहराम मचा रखा है। अब तक इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 165 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे हैं।
इस भयंकर बीमारी के पीछे एक कीड़ा बड़ी वजह है। इस कीड़े के काटने से इस तरह की बीमारी जानलेवा साबित हो रही है।
स्क्रब टाइफस नाम की बीमारी से बचाव के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही बीमारी से निपटने के लिए अस्पतालों को पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है।
चंद्रयान-2 चांद की सतह से आ गया अच्छा मैसेज, लैंडर विक्रम में हो रही है बड़ी हलचल

02-12.jpg
आपको अब तक 65 मरीजों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 1150 रोगी पूरे प्रदेशभर में अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।
बिलासपुर जिले के सर्वाधिक 320 मामले सामने आए हैं। वहीं कांगड़ा में 117, हमीरपुर में 205, मंडी में 163, शिमला में 155, सोलन में 71, चंबा में 22, कुल्लू 41 और किन्नौर में एक और सिरमौर में 14 मामले सामने आ चुके हैं।
कांग्रेस ने लिया सबसे बड़ा डिसीजन, नवजोत सिंह सिद्धू को आखिरकार दे दी गई ये जिम्मेदारी
ये हैं बीमारी के लक्षण
बरसात के मौसम में घास में पनपने वाले पिस्सू के काटने से यह रोग फैलता है।

इस कारण मरीज को सिरदर्द, बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, कंपकंपी और शरीर पर लाल दाने, शरीर का थका होना जैसी समस्या होती है।
कीड़े के काटने के बाद मरीज को बुखार आने लगता है। इसमें शरीर पर लाल चकत्ते भी नजर आते हैं।

Home / Miscellenous India / हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफस बीमारी का बढ़ खतरा, अब तक 12 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो