scriptदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली पर्व, मस्ती के रंग में सराबोर हुए लोग | Holi is being celebrated with joy and colors in all over country | Patrika News
विविध भारत

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली पर्व, मस्ती के रंग में सराबोर हुए लोग

राजस्थान के जोधपुर में विदेशी नागरिक होली के रंग में रंगे नजर आए।
गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने टमाटर से होली खेली।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिलाएं होली के गानों पर जमकर थिरकी।

Mar 21, 2019 / 03:01 pm

Mohit sharma

news

dgfgf

नई दिल्ली। देश में आज होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशवासी अबीर और गुलाल उड़ा कर खुशिया मना रहे हैं। होली के चलते सुबह से ही लोग हाथ में मिठाई और गुलाल लिए नजर आए। होली की खुशियां अलग-अलग स्थानों पर भिन्न-भिन्न रंग में रंगी दिखी। देश में कहीं फूल की होली खिली तो कहीं हवा में रंग उड़ाए गए।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राजस्थान के जोधपुर में विदेशी नागरिक होली के रंग में रंगे नजर आए। इन विदेशी मेहमानों ने होली पर जमकर डांस किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के भोपाल में लोग सड़कों पर होली खेलते दिखे। लोग घरों से बाहर निकले और होली के हुल्लड़ में शामिल हो गए।

 

https://twitter.com/hashtag/Holi2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने टमाटर से होली खेली। होली की मस्ती में चूर लोगों ने एक दूसरे को टमाटर मारकर होली का पर्व मनाया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिलाएं होली के गानों पर जमकर थिरकी।

 

https://twitter.com/hashtag/Holi2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को रंगों और भाईचारे के महापर्व होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

https://twitter.com/hashtag/Holi2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रंगों का त्योहार होली वसंत और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।’

Home / Miscellenous India / देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली पर्व, मस्ती के रंग में सराबोर हुए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो